मात पिता सेवा दिवस के रूप में मनाइये
संस्कारो को विदेशी रिवाजो में ना बाँटिये,
मर्यादा भूलकर पश्चिम के तलवे न चाटिये,
हिन्द के हर त्यौहार का विज्ञान है आधार,
युगो पुराणी सभ्यता को ऐसे ना पाटिये।
रोज डे हग दे क्या यही है प्यार का आगाज
लालच से कभी नहीं चढ़ती मुहब्बत परवाज
दिखावे का प्यार , मतलबी है बाजारू त्यौहार ,
प्रेयसी और प्रेमी नहीं किसी दिन के मोहताज।
भेंट देने से बनते है नकली तथाकथित रिश्ते
उनको आशीष नहीं देते ऊपर से फ़रिश्ते
प्रेम तो ईश्वर की आराधना सा पवित्र होता है
रिश्तो को बना दिया है बाजारवाद ने सस्ते।
इस विदेशी षड्यंत्र की इस तरह से झुकाइये
मात पिता सेवा दिवस के रूप में मनाइये
धोइये चरण अपने माता पिता के इस दिन
अपने संस्कारो को अपने बच्चो को सिखाइये।
राजेश भंडारी "बाबू "
मालवी साहित्यकार व् कवि
Comments
Post a Comment