“हुवा हुवा” जब मालवा में ज्वार के सरर सरर करते हुए खेत हुवा करते थे तब जब खेत में कोई तेंदुआ घुस जाता था तो किसान लोग खेत के चारो और खड़े होकर के जोर जोर से “हुवा हुवा “ चिल्लाते थे और चारो ओर से आवाज आती देखकर तेंदुआ घबराकर बाहर की और खेत से निकल कर भागते थे और कुछ तेंदुआ के शिकार करने वाले उनका शिकार भी कर लेते थे | पिछले दो दिन से मेरे पापा(जिन्होंने खेती का काम कर रखा है ) जिनको थोडा कम सुनाई देता है मुझसे पूछ रहे है कि ये टीवी में “हुवा हुवा “ की आवाज क्यों आ रही है ? कही मोहल्ले में तेंदुआ तो नहीं घुस गया | मैंने कहा कि ये दिल्ली में बैठे हुवे कुछ तथाकथित जननायक लोग अपने खेत को खाली करवाने में लगे है और “हुवा हुवा “ का खेल खेल रहे है कुछ अच्छा हो गया तो हमारे कारण हुवा और कुछ बुरा हुवा तो “हुवा तो हुवा” करके हाथ लहरा दिया | राजनिति में एक बात है जो मजे देती हे की कुछ भी हो अपनी जिम्मेदारी में मत लो तुरंत खारिज कर दो और कभी कोई पूछ ही ले तो कह दो “हुवा तो हुवा” | सामने सबुत हो पर सरकार तो अपनी हे केस ही दर्ज नहीं होने देंगे और कोई करने आया तो...