Skip to main content

“हुवा हुवा”

“हुवा हुवा”
जब मालवा में ज्वार के सरर सरर करते हुए खेत हुवा करते थे तब जब खेत में कोई तेंदुआ घुस जाता था तो किसान लोग खेत के चारो और खड़े होकर के जोर जोर से “हुवा हुवा “ चिल्लाते थे और चारो ओर से आवाज आती देखकर तेंदुआ घबराकर बाहर की और खेत से निकल कर भागते थे और कुछ तेंदुआ के शिकार करने वाले उनका शिकार भी कर लेते थे | पिछले दो दिन से मेरे  पापा(जिन्होंने खेती का काम कर रखा है ) जिनको थोडा कम सुनाई देता है मुझसे पूछ रहे है कि ये टीवी में “हुवा हुवा “ की आवाज क्यों आ रही है ? कही मोहल्ले में तेंदुआ तो नहीं घुस गया | मैंने कहा कि ये दिल्ली में बैठे हुवे कुछ तथाकथित जननायक लोग अपने खेत को खाली करवाने में लगे है और  “हुवा हुवा “ का खेल खेल रहे है कुछ अच्छा हो गया तो हमारे कारण हुवा और कुछ बुरा हुवा तो “हुवा तो हुवा” करके हाथ लहरा दिया | राजनिति में एक  बात है जो मजे देती हे की कुछ भी हो अपनी जिम्मेदारी में मत लो तुरंत खारिज कर दो और कभी कोई पूछ ही ले तो कह दो “हुवा तो हुवा” | सामने सबुत हो पर सरकार तो अपनी हे  केस ही दर्ज नहीं होने देंगे और कोई करने आया तो उसको भी मरवा देंगे | हजारो लोग सरे आम मार दिए जाते हे और लोग केमरे  पर गवाही दे रहे हे पर कानून तो अँधा होता हे न, किसी को दीखता थोडा हे और जो दीखता हे वो कोर्ट को नहीं दीखता है क्योकि सबूत तो रिकार्ड पर होंगे तभी तो फैसले होंगे अब कोई बकील थोडा ही “हुवा हुवा”करेगा | सरकार सर्जिकल स्ट्राइक करके “हुवा हुवा” करती है तो विरोधी दल मानने को ही तैयार नहीं  की “हुवा हुवा “ और सबूत मांगते हे अब दुश्मन के देश से सबूत कैसे लाये वो कोई हनुमानजी तो हे नहीं की वायुमार्ग से सबूत ले आये | नेताजी कहते हे की विकास “ हुवा हुवा “ तो विरोधी कहते हे “नहीं हुवा नहीं हुवा” |अब ये “हुवा हुवा” और “नहीं हुवा नहीं हुवा” और “हुवा तो हुवा “ पता नहीं कब तक चलता रहेगा पर एक बात तो साफ़ हे की जो भाषा कमजोर हो उसमे नहीं बोलना चाहिए आदमी का “हुवा हुवा” कब हो जाता पता ही नहीं चलता | 

Comments

Popular posts from this blog

मातृभाषा दिवस पर विशेष : गोंडी के साथ मालवी को भी बनाये राजभाषा

 मातृभाषा दिवस पर विशेष गोंडी के साथ मालवी को  भी बनाये राजभाषा गोंडी भाषा को राजभाषा का दर्जा माननीय मुख्यमंत्री जी ने देने की हाल ही में घोषणा 2018 में की है उसी के सन्दर्भ हम मालवा के  मालवी बोलने लिखने वाले लोग पुरे प्रदेश और आधे राजस्थान में है  और करीब २ करोड़ लोग मालवी बोलते लिखते है  ये आकडे के सर्वे में आ चुके है  | हमारी सरकार ने कोई सर्वे इस तरह का नहीं करवाया है  पर यूनिस्को के आकड़े पूरी तरह से प्रमाणित है  | यूनिस्को ने ही "मालवी " को  समजने की कोशिस की है  जो  की विश्व की     भाषाओ  पर काम कर रही  है   मालवी को समजा ,सर्वे करवाए और अमेरिका से आकर चंदुखेडी जैसे  गांव  में जाकर   डाटा इकठा किया | सर्वे रिपोर्ट  कहती है  की शहरो से २ किलो मीटर के अन्दर हर जगह है  वहां  "मालवी" ही   चलती है  | शहरो में तथाकथित पड़े लिखे   लोगो ने "मालवी " को   ग्रामीण भाषा समझने की भूल की है  |जिससे एक भाषा की दिवार शहरों औ...

गुरिल्ला युद्द के अविष्कारक थे शिवाजी महाराज

  गुरिल्ला युद्द के अविष्कारक थे शिवाजी महाराज शिवजी महाराज ने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगज़ेब से संघर्ष किया। सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह "छत्रपति" बने। छत्रपती शिवाजी महाराज ने अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों कि सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया। उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया और मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया। वे भारतीय स्वाधीनता संग्राम में नायक के रूप में स्मरण किए जाने लगे। बाल गंगाधर तिलक ने राष्ट्रीयता की भावना के विकास के लिए शिवाजी जन्मोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने समर-विद्या में अनेक नवाचार किए तथा छापामार युद्ध की नयी शैली (शिवसूत्र) विकसित की। शिवाजी महाराज ने सबसे पहले गुरिल्ला युद्द की शुरू वात की थी ये के तरह का छापामार युद्द होता है। गुरिल्ला युद्द से सीख कर विएतनामिओ ने अमरीका से जंग जीत ली थी। गुरिल्ला युद्द अर्धसैनिक बलों द्वारा सैनिक टुकड़ीयों पर पीछे या पार्...