व्यंग : “खिचड़ी” रास्ट्रीय कल्चर घोषित हो बड़ी ख़ुशी की बात हे की खिचड़ी को रास्ट्रीय फ़ूड घोषित किया जा रहा हे | घर में जब भी खिचड़ी बनती तो पापा हमेशा कहते थे अपने घर में क्या बनता हे सब को रोज नहीं बताना नहीं तो मोहल्ले वाले कहेंगे “खिचड़ी वाले” अंकल जी, क्योकि मोहल्ले में कुछ लोग तो खिचड़ी के नाम से ही फेमस हुवा करते थे | अब रोज रोज क्या बनाओ ये समस्या तो पुरे देश की हे हर गृहणी की आधी जिन्दगी तो ये रटते हुवे गुजर जाती हे की आज क्या बनाऊ | ये इनको नहीं भाता ,ये सासुजी को नहीं भाता सो सब का सीधा सा इलाज हे “खिचड़ी” | वेसे खिचड़ी का कोई स्पेसिफिक रेसिपी नहीं हे पर जो बचा खुचा हो सब इसमें डाल सकते हे | जब से एकल फेमिली का विस्तार हो रहा हे बेचारा पति आधे टाइम ईसी डिश को एन्जॉय करने का नाटक करता हे और कोई चारा भी नहीं हे मेडम भी वर्किंग हे तो खाना बनाये कोन जब भी कोई प्रॉब्लम हो एक ही आवाज “खिचड़ी” | वेसे हमको रास्ट्रीय कल्चर के बारे में भी सोचना चाहिये तो क्यों न खिचड़ी कल्चर को ही रास्ट्रीय कल्चर घोषित किया जावे क्योकि खिचड़ी कल्चर के कारण ही आजकल अंतरजातीय विवाह भी हो रहे हे ...