Skip to main content

“खिचड़ी” रास्ट्रीय कल्चर घोषित हो

व्यंग :



“खिचड़ी” रास्ट्रीय कल्चर घोषित हो
बड़ी ख़ुशी की बात हे की खिचड़ी को रास्ट्रीय फ़ूड घोषित किया जा रहा हे | घर में जब भी खिचड़ी बनती तो पापा हमेशा कहते थे अपने घर में क्या बनता हे सब को रोज नहीं बताना नहीं तो मोहल्ले वाले कहेंगे “खिचड़ी वाले” अंकल जी, क्योकि मोहल्ले में कुछ लोग तो खिचड़ी के नाम से ही फेमस हुवा करते थे | अब रोज रोज क्या बनाओ ये समस्या तो पुरे देश की हे हर गृहणी की आधी जिन्दगी तो ये रटते हुवे गुजर जाती हे की आज क्या बनाऊ | ये इनको नहीं भाता ,ये सासुजी को नहीं भाता सो सब का सीधा सा इलाज हे “खिचड़ी” | वेसे खिचड़ी का कोई स्पेसिफिक रेसिपी नहीं हे पर जो बचा खुचा हो सब इसमें डाल सकते हे | जब से एकल फेमिली का विस्तार हो रहा हे बेचारा पति आधे टाइम ईसी डिश को एन्जॉय करने का नाटक करता हे और कोई चारा भी नहीं हे मेडम भी वर्किंग हे तो खाना बनाये कोन जब भी कोई प्रॉब्लम हो एक ही आवाज “खिचड़ी” | वेसे हमको रास्ट्रीय कल्चर के बारे में भी सोचना चाहिये तो क्यों न खिचड़ी कल्चर को ही रास्ट्रीय कल्चर घोषित किया जावे क्योकि खिचड़ी कल्चर के कारण ही आजकल अंतरजातीय विवाह भी हो रहे हे कही की इट और कही का रोड़ा , कही की सास कही का साला ,पिता की दूसरी शादी ,माँ का दूसरा पति ,ये पहले वाले पति की संतान , न माँ असली न बाप असली इन सब मिला कर परिवार बना लेते हे पर जाने अनजाने में हम लोग इस खिचड़ी कल्चर को अडॉप्ट कर चुके हे और हालत ये हे की किसी भी घर में जावो आधा हिंदुस्तान के दर्शन हो जावेंगे परिचय ऐसे देंगे ये हमारे कनाडा वाली आंटी अरे अभी तो शादी हुई इंडिया के बारे में पता नहीं हे इनको और ये पंजाबी बहु हे बेटे के साथ बेंगलोर में काम करती हे अब बच्चो का आज कल ऐसा ही हे और हा हमारी बेटी की भी शादी फिक्स कर दी हे वो असल में कश्मीरी पंडित हे मतलब रिश्तो में भी खिचड़ी कल्चर पुरी तरह से घुस चूका हे | राजनीति की बात करो तो ना विचारधारा ,न सिधांत ,न कोई चरित्र,न चाल , न कोई लायलटी बस अपना फायदा और कुछ भी करो | खिचड़ी के चावल की तरह से राजनीति के पुराने चावल भी दूसरी खिचड़ी में घुसने की जुगत में लगे रहते हे समाजवादी दल और समाजवाद का नामो निशान नहीं बस बनाओ खिचड़ी | बहुजन दल अल्पजन के हित के लिए काम करती हे कभी समाजवाद से मिल जाती हे और कभी किसी और से बस जेसे तेसे खिचड़ी बनाओ और मजे लो | एक भिया तो सबकी पोल खोल खोल के आये और जब अपनी पोल खुलने लगी तो चुप बेठ गए और लगे खिचड़ी बनाने में | खिचड़ी में रहने का सबसे बड़ा फायदा ये के भिया कोई जवाबदारी नहीं कुछ भी हो तो भिया खिचड़ी सरकार हे किसको क्या बोलो | जो दल का आधार नहीं बने वो खिचड़ी बनाने के लिए तैयार | राम लाला क्यों नहींबेठे अभी तक तो भिया हमारी तो खिचड़ी सरकार थी मतलब कही भी हाथ झटकना हो तो खिचड़ी कल्चर अब ये तो हम भारतीयों की किस्मत हे की जादा तक राजनितिक घराने ही खिचड़ी कल्चर की देन हे तो हम किस किस को दोष दे तो भिया अपन भी निवेदन करे के खिचड़ी कल्चर को भी रास्ट्रीय कल्चर घोषित कर दिया जावे और जितने भी कही के इट और कही के रोड़े हे उनको भी खिचड़ी की मुख्य धारा में जोड़ दिया जावे |
राजेश भंडारी “बाबु”
९००९५०२७३४

Comments

Popular posts from this blog

“हुवा हुवा”

“हुवा हुवा” जब मालवा में ज्वार के सरर सरर करते हुए खेत हुवा करते थे तब जब खेत में कोई तेंदुआ घुस जाता था तो किसान लोग खेत के चारो और खड़े होकर के जोर जोर से “हुवा हुवा “ चिल्लाते थे और चारो ओर से आवाज आती देखकर तेंदुआ घबराकर बाहर की और खेत से निकल कर भागते थे और कुछ तेंदुआ के शिकार करने वाले उनका शिकार भी कर लेते थे | पिछले दो दिन से मेरे  पापा(जिन्होंने खेती का काम कर रखा है ) जिनको थोडा कम सुनाई देता है मुझसे पूछ रहे है कि ये टीवी में “हुवा हुवा “ की आवाज क्यों आ रही है ? कही मोहल्ले में तेंदुआ तो नहीं घुस गया | मैंने कहा कि ये दिल्ली में बैठे हुवे कुछ तथाकथित जननायक लोग अपने खेत को खाली करवाने में लगे है और  “हुवा हुवा “ का खेल खेल रहे है कुछ अच्छा हो गया तो हमारे कारण हुवा और कुछ बुरा हुवा तो “हुवा तो हुवा” करके हाथ लहरा दिया | राजनिति में एक  बात है जो मजे देती हे की कुछ भी हो अपनी जिम्मेदारी में मत लो तुरंत खारिज कर दो और कभी कोई पूछ ही ले तो कह दो “हुवा तो हुवा” | सामने सबुत हो पर सरकार तो अपनी हे  केस ही दर्ज नहीं होने देंगे और कोई करने आया तो...

गुरिल्ला युद्द के अविष्कारक थे शिवाजी महाराज

  गुरिल्ला युद्द के अविष्कारक थे शिवाजी महाराज शिवजी महाराज ने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगज़ेब से संघर्ष किया। सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह "छत्रपति" बने। छत्रपती शिवाजी महाराज ने अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों कि सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया। उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया और मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया। वे भारतीय स्वाधीनता संग्राम में नायक के रूप में स्मरण किए जाने लगे। बाल गंगाधर तिलक ने राष्ट्रीयता की भावना के विकास के लिए शिवाजी जन्मोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने समर-विद्या में अनेक नवाचार किए तथा छापामार युद्ध की नयी शैली (शिवसूत्र) विकसित की। शिवाजी महाराज ने सबसे पहले गुरिल्ला युद्द की शुरू वात की थी ये के तरह का छापामार युद्द होता है। गुरिल्ला युद्द से सीख कर विएतनामिओ ने अमरीका से जंग जीत ली थी। गुरिल्ला युद्द अर्धसैनिक बलों द्वारा सैनिक टुकड़ीयों पर पीछे या पार्...

मातृभाषा दिवस पर विशेष : गोंडी के साथ मालवी को भी बनाये राजभाषा

 मातृभाषा दिवस पर विशेष गोंडी के साथ मालवी को  भी बनाये राजभाषा गोंडी भाषा को राजभाषा का दर्जा माननीय मुख्यमंत्री जी ने देने की हाल ही में घोषणा 2018 में की है उसी के सन्दर्भ हम मालवा के  मालवी बोलने लिखने वाले लोग पुरे प्रदेश और आधे राजस्थान में है  और करीब २ करोड़ लोग मालवी बोलते लिखते है  ये आकडे के सर्वे में आ चुके है  | हमारी सरकार ने कोई सर्वे इस तरह का नहीं करवाया है  पर यूनिस्को के आकड़े पूरी तरह से प्रमाणित है  | यूनिस्को ने ही "मालवी " को  समजने की कोशिस की है  जो  की विश्व की     भाषाओ  पर काम कर रही  है   मालवी को समजा ,सर्वे करवाए और अमेरिका से आकर चंदुखेडी जैसे  गांव  में जाकर   डाटा इकठा किया | सर्वे रिपोर्ट  कहती है  की शहरो से २ किलो मीटर के अन्दर हर जगह है  वहां  "मालवी" ही   चलती है  | शहरो में तथाकथित पड़े लिखे   लोगो ने "मालवी " को   ग्रामीण भाषा समझने की भूल की है  |जिससे एक भाषा की दिवार शहरों औ...